कुल 11 जिलों में से पूर्वी मिजोरम का चंफाई जिला, जो म्यांमा के साथ सीमा साझा करता है, को इस मानसून के दौरान ज्यादा विकट स्थितियों का सामना करना पड़ा है। चंफाई जिले में तीन लोगों की मौत हुई है, भूस्खलन की 209 घटनाएं हुईं, 9 घरों को नुकसान पहुंचा है और 14 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
आंकड़ों के अनुसार सेरछिप जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई, भूस्खलन की 75 घटनाएं हुईं , 27 मकान क्षतिग्रस्त हुए तथा 132 परिवारों को अपने मकान छोड़ने पड़े।
इसमें कहा गया है कि आइजोल जिले में भूस्खलन की18 घटनाएं हुईं, जबकि 13 घर ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए और 17 घरों को खाली कर दिया गया।