Litti Chokha: अम्बिकापुर में मशहूर महेंद्र सोनी का लिट्टी चोखा, देशी घी दोगुना कर देता है जायका

Last Updated:

Litti Chokha: महेंद्र सोनी ने लोकल 18 से कहा कि वह अम्बिकापुर में करीब 9 साल से लिट्टी चोखा बनाकर ग्राहकों को परोस रहे हैं. 9 साल पहले जो स्वाद था, वो आज भी बरकरार है.

X

महेंद्र

महेंद्र सोनी झारखंड के रहने वाले हैं.

अम्बिकापुर. बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा को छत्तीसगढ़ में भी खूब पसंद किया जाता है. सरगुजा जिले के संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में कई जगहों पर बेहतरीन स्वाद वाला लिट्टी चोखा मिलता है. लिट्टी चोखा शरीर के लिए फायदेमंद होता है. यही वजह है कि अब समोसे और आलूचाप को भूलकर लोग लिट्टी चोखा खाना खूब पसंद करते हैं. चूंकि अम्बिकापुर शहर में ज्यादातर लोग बिहार से पलायन कर बसे हुए हैं और यहां कुछ लोगों ने यहां रहकर बिहार के प्रमुख व्यंजन को अम्बिकापुर में बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे लोग इसे जानने लगे. वैसे अम्बिकापुर में लिट्टी चोखे की कई दुकाने हैं लेकिन महेंद्र सोनी के बनाए लिट्टी चोखे को लोग खूब पसंद करते हैं.

महेंद्र सोनी मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं. उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वह अम्बिकापुर में करीब 9 साल से लिट्टी चोखा बना रहे हैं. जो क्वालिटी वो 9 साल पहले अपने ग्राहकों को दे रहे थे, वो आज भी बरकरार है. जो भी उनका लिट्टी चोखा एक बार खा लेता है, वो दोबारा जरूर आता है. महेंद्र ने बताया कि आटे के भीतर शुद्ध चने का बढ़िया सत्तू भरकर घर पर तैयार किया जाता है, जिसमें अलग-अलग मसालों का उपयोग किया जाता है. वहीं चोखे में वह आलू, टमाटर, बैंगन और अन्य खास मसालों का इस्तेमाल करते हैं. ग्राहकों को शुद्ध देशी घी वाली लिट्टी चोखे और चटनी के साथ परोसी जाती है. देशी घी लिट्टी चोखे के स्वाद को दोगुना कर देता है. लोगों को जब मालूम पड़ा कि लिट्टी चोखा सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद हैं, तो बिहार की इस डिश को और भी पसंद किया जाने लगा.

‘अम्बिकापुर में बहुत जगह लिट्टी चोखा खाया लेकिन…’
मूल रूप से बिहार के रहने वाले श्याम जी अब अम्बिकापुर के घड़ी चौक पर रहते हैं. उन्होंने बिहार के व्यंजन लिट्टी चोखा कि लोकप्रियता को लेकर लोकल 18 से कहा कि बिहार में लिट्टी चोखा बहुत फेमस है. वहां के लोगों का खाना है. अम्बिकापुर में बहुत जगह लिट्टी चोखा खाया लेकिन पहली बार महेंद्र सोनी का बनाया स्वादिष्ट लिट्टी चोखा खाया. बहुत ही अच्छा सत्तू और चोखा भी बेहतरीन. बिहार में जिस तरह का लिट्टी चोखा बनाया जाता है, ठीक उसी तरह का लिट्टी चोखा अम्बिकापुर में महेंद्र सोनी के यहां खाया और मजा आ गया. हर किसी को यहां आकर लिट्टी चोखा चखना चाहिए.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homelifestyle

अम्बिकापुर में मशहूर महेंद्र सोनी का लिट्टी चोखा, देशी घी दोगुना कर देता जायका

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *