बिना कपड़ों के सीन से विवाद में एक्ट्रेस, सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची तो निराश हुए लोग, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट


Last Updated:

सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद नई फिल्म से एक्ट्रेस का विवादित सीन हटाया, तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर निराशा जाहिर की. हालांकि, एक्ट्रेस पहले भी कुछ फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन दे चुकी हैं. एक्टर देव पटेल के साथ उनका इंटीमेट सीन काफी चर्चा में रहा था.

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

नई दिल्ली: ‘बदलाव लाने से पहले आपको कई बार खेल खेलना पड़ता है.’ यह शब्द हैं उस मशहूर एक्ट्रेस के, जिनके सीन पर काफी विवाद हुआ. वे उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जो किरदार में ढलने के लिए कुछ ऐसे सीन करने को तैयार हुई, जिसकी बाद में बहुत आलोचना हुई. वे कुछ फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन शूट कर चुकी हैं. वे ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में सराही गई अपनी नई फिल्म की वजह से चर्चा में हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म से विवादित सीन हटाने का सुझाव दिया. अगर मेकर्स ऐसा नहीं करते, तो फिल्म भारत में रिलीज न हो पाती.

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

हम राधिका आप्टे की बात कर रहे हैं, जो बेबाक रोल निभाने के लिए मशहूर हैं. वे किरदार में ढलने के लिए अपना हुस्न दिखाने में पीछे नहीं हटतीं. वे पहले ही कुछ फिल्मों में बेबाक सीन करके कई बार आलोचना झेल चुकी हैं. अब करण कंधारी के निर्देशन में बनी ‘सिस्टर मिडनाइट’ को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. इसमें राधिका के बिना कपड़ों वाले सीन को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने कट करने का सुझाव दिया था.

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

कांस फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान खींचने वाली फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ अब विवाद का केंद्र बन गई है. सेंसर बोर्ड हमेशा संवेदनशील कंटेंट को नकारती रही है. उन्होंने ‘सिस्टर मिडनाइट’ में बिना कपड़े वाले एक सीन को हटाने के लिए कहा.

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

‘सिस्टर मिडनाइट’ का विवादित सीन एक घंटे 11 मिनट पर शुरू होता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंटेंट को सेंसर बोर्ड अपने नियमों के अनुरूप नहीं पाता. सेंसर बोर्ड ने कहा था कि अगर मेकर्स को भारत में इस फिल्म की रिलीज के लिए सर्टिफिकेशन चाहिए, तो उन्हें इस सीन को हटाना होगा.

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

ब्रिटिश के सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ में एक्ट्रेस के निजी अंगों को दिखाने वाले सीन पर ध्यान दिया था. ‘ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन’ ने पहले ही इसे भारतीय वर्जन के लिए हटा दिया था. बदलाव के बावजूद ‘सिस्टर मिडनाइट’ को ‘A’ (केवल ए़डल्ट के लिए) सर्टिफिकेट मिला है. साथ ही, फिल्म में आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करने का भी CBFC ने निर्देश दिया है. (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

सेंसर बोर्ड ने फिल्म की शुरुआत में अंधविश्वासों को बढ़ावा न देने के लिए डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा, जिसमें लिखा है, ‘यह फिल्म काल्पनिक है. इस मूवी के निर्माता, निर्देशक, कलाकार या किसी अन्य व्यक्ति का उद्देश्य अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र या जादू-टोना को किसी भी तरीके से बढ़ावा देना नहीं है.’

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

‘सिस्टर मिडनाइट’ फिल्म में राधिका आप्टे ने शादीशुदा महिला उमा का किरदार निभाया है. पति की जुल्मों से परेशान उसका जीवन एक चौंकाने वाला मोड़ लेता है. यह फिल्म पहले ही ग्लोबल लेवल पर सनसनी मचा चुकी है. इस बेबाक कहानी को कांस फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिली है.

Sister Midnight, Radhika Apte, Radhika Apte movie Sister Midnight, Sister Midnight Movie, cannes 2024, Radhika Apte, Sister Midnight release date, Sister Midnight scene

अब ‘सिस्टर मिडनाइट’ को अच्छी रेटिंग और रिव्यू मिल रहे हैं. हालांकि, ओरिजिनल वर्जन न देख पाने पर कई लोग सोशल मीडिया पर निराशा जता रहे हैं. यह फिल्म भारत में 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. राधिका आप्टे पिछली बार फिल्म ‘द वेडिंग गेस्ट’ में देव पटेल के साथ इंटीमेट सीन देकर चर्चा में आई थीं. (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

homeentertainment

बिना कपड़ों के सीन से विवाद में हीरोइन, सेंसर ने चलाई कैंची तो निराश हुए लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *