उन्होंने बताया कि आरसीबी फ्रेंचाइजी, डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा, “जब से मैं विधायक, मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री बना हूं, तब से ऐसी घटना नहीं हुई है। इस घटना से हमें गहरा दुख पहुंचा है।”
उन्होंने कहा कि सरकार इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ है और हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा, “कल (बुधवार को) दिए गए आदेश के अनुसार मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। इस बड़ी त्रासदी के बारे में कुछ जानकारी मिलने के बाद, इस पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा की गई। तीनों संगठनों (आरसीबी, डीएनए इवेंट्स, केएससीए) के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।”